back to top

लखीमपुर खीरी : एनएचआरसी का रेप, हत्या मामले में यूपी सरकार, डीजीपी को नोटिस

नई दिल्ली। एनएचआरसी ने लखीमपुर खीरी में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में उत्तरप्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। यह घटना तब हुई थी जब लड़की शौच के लिए खेत गई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक बयान में कहा, खबरों के मुताबिक हत्या के पहले पीड़िता का उत्पीडऩ किया गया। खबरों में कहा गया है कि पीड़िता के घर में शौचालय है लेकिन यह चालू नहीं है।

बयान में कहा गया एनएचआरसी ने मीडिया की उन खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जब वह शौच के लिए खेत गई थी। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी नोटिस भेजकर छह हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पीओए कानून के प्रावधानों के तहत मांगी स्थिति की जानकारी

एससी-एसटी (पीओए) कानून के प्रावधानों के तहत पीड़िता के परिवार को मुआवजा प्रदान करने, दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और मामले में दर्ज प्राथमिकी की स्थिति की जानकारी देने को कहा गया है। एक अन्य मामले में, आयोग ने उत्तरप्रदेश पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है जिसमें कानपुर के सर्किल ऑफिसर ने यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची 16 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर डांस करने को कहा। आयोग ने राज्य पुलिस प्रमुख को छह हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि मीडिया की खबरों के मुताबिक कानपुर में गोविंद नगर थाने के सर्किल ऑफिसर ने आरोपों को खारिज कर दिया है । उन्होंने कहा है कि आरोपों में जरा भी प्रमाण नहीं है और पहली नजर में ऐसा लगता है कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वीडियो बनाया गया। आयोग ने कहा कि उसे बताया गया कि मामले में जांच की जा रही है।

बयान में कहा गया, एनएचआरसी ने मीडिया की एक खबर का संज्ञान लिया है जिसमें एक निरीक्षक ने उत्पीडऩ के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची 16 वर्षीय लड़की से डांस करने को कहा। आयोग ने पुलिस महानिदेशक को नोटिस कर छह हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है । बयान में कहा गया कि लड़की के परिवार ने अपने मकान मालिक के भतीजे के खिलाफ छेडख़ानी और किराए के मकान से जबरन बेदखल करने को लेकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...