back to top

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लिए केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई, इसका प्रभावी ढंग से प्रबंधन और समय पर इलाज से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्घि हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 2,42,362 अधिक हैं। मंत्रालय ने बताया, स्वस्थ होने की दर सुधर कर 62.93 प्रतिशत हो गई है। उसने बताया, चौतरफा प्रयासों के कारण अधिक से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे है। देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,92,258 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कुल 19,235 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए है। रविवार को कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,34,620 हो गई। इस बीच देश में रविवार को कोरोना वायरस के 28,637 और मामले सामने आए है जिससे देश में मामलों की कुल संख्या 8,49,553 पहुंच गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के अनुसार देश में इस बीमारी से 551 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...