back to top

महाराष्ट्र में केवल तीन दिन के लिए कोविड-19 के टीके हैं उपलब्ध : टोपे

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य के पास कोविड-19 के टीके की 14 लाख खुराकें ही बची हुई हैं जो दो या तीन दिन ही चल पाएंगी और टीकों की कमी के कारण कई टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ रहे हैं। टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसे टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे लोगों को वापस भेजा जा रहा है क्योंकि टीके की खुराकों की आपूर्ति नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, राज्य में अब 14 लाख खुराकें ही उपलब्ध हैं जिनसे तीन दिन ही टीकाकरण हो पाएगा। हमें हर हफ्ते 40 लाख खुराकों की जरूरत है। इससे हम एक सप्ताह में हर दिन छह लाख खुराक दे पाएंगे। पर्याप्त टीके नहीं मिल पाए हैं। टोपे ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व में एक दिन में चार लाख लोगों का टीकाकरण कर रही थी। उन्होंने कहा, रोजाना छह लाख लोगों का टीकाकरण करने की केंद्र की चुनौती हमने स्वीकार की थी। अब एक दिन में पांच लाख लोगों को टीकाकरण हो रहा है।

मंत्री ने केंद्र से टीके की आपूर्ति में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देने को कहा क्योंकि राज्य में मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा, अब संक्रमित हो रहे अधिकतर लोग 25 से 40 साल के उम्र के हैं। टोपे ने कहा कि लोगों के प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाकर और एंटीबॉडी तैयार कर संक्रमण के प्रसार को तुरंत रोके जाने की जरूरत है। उन्होंने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र से राज्यों को यह भी अवगत कराने को कहा है कि क्या वायरस के बदले हुए स्वरूप के कारण संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर ऐसा है तो हमें बताया जाए कि क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि राज्य में अनेक जिलों में आज या कल टीके खत्म हो जाएंगे और केंद्र को इस बारे में अवगत कराया गया है। टोपे ने कहा कि हर दिन राज्य में 1200 मीट्िरक टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है और रोजाना 700 मीट्िरक टन की खपत हो रही है जिसमें से 80 प्रतिशत का इस्तेमाल चिकित्सा के लिए हो रहा है।

मंत्री ने केंद्र से पड़ोसी राज्यों को महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करने का अनुरोध किया। टोपे ने सभी निजी डॉक्टरों से कोविड-19 मरीजों का बिल बढ़ाने के लिए पर्ची में अतार्किक तरीके से रेमडेसिविर के इंजेक्शन नहीं लिखने और दवा के संबंध में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा है। महाराष्ट्र में टीकाकरण आरंभ होने के बाद से अब तक करीब 82 लाख लोगों को टीके की खुराकें दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...