back to top

सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में दो जनवरी को होगा कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

नई दिल्ली। केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा जिससे कि अभियान में आने वाली चुनौतियों की पहचान की जा सके और योजना तथा क्रियान्यवन के बीच की कड़ियों को परखा जा सके। इस कवायद को सभी राज्यों की राजधानियों में कम से कम तीन सत्र स्थलों पर अंजाम दिए जाने का प्रस्ताव है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों में इस कवायद को ऐसे जिलों में भी अंजाम दिया जाएगा जहां पहुंच आसान नहीं है तथा जहां साजो-सामान संबंधी सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था नहीं है। मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक माहौल में को-विन एप्लीकेशन के इस्तेमाल की अभियानगत संभावना का आकलन करने, योजना और क्रियान्वयन के बीच की कडय़िों को परखने और चुनौतियों की पहचान करने तथा वास्तविक टीकाकरण से पहले मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू करने की प्रभावी तैयारियां शुरू करने को भी कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रधान स्वास्थ्य सचिवों और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की तथा कोविड-19 टीकाकरण के लिए सत्र स्थलों पर तैयारियों की समीक्षा की। टीकाकरण शुरू करने की योजना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 20 दिसंबर को जारी अभियानगत दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी।

आगामी पूर्वाभ्यास के लिए तीन सत्र स्थलों में से प्रत्येक के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 25 लाभार्थियों (स्वास्थ्यकर्मियों) की पहचान करेंगे जिन्हें डमी टीका लगाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि इन लाभार्थियों का ब्योरा को-विन ऐप पर अपलोड हो। ये लाभार्थी पूर्वभ्यास के लिए सत्र स्थलों पर उपलब्ध भी रहेंगे।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि पर्याप्त स्थान, साजो-सामान संबंधी प्रबंध, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षा, इत्यादि के लिहाज से सभी प्रस्तावित स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जाए। उनसे यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि संबंधित स्थलों पर तीन कमरे के ढांचे में अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार हों।

इसमें जागरूकता संबंधी जानकारी दिखाने और इन स्थलों पर सभी आईईसी सामग्री प्रदर्शित करने के लिए बाहर की तरफ पर्याप्त जगह हो। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से टीकाकरण टीमों की पहचान करने और हर तरह से उन्हें प्रशिक्षित करने सहित चिह्नित स्थलों पर सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं तथा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...