back to top

देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर लगभग 60 प्रतिशत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर तेजी से 60 प्रतिशत के करीब पहुंच रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका श्रेय महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र तथा राज्यों के सामूहिक एवं केन्द्रित प्रयासों को दिया है। देश में फिलहाल ठीक हो चुके लोगों की संख्या मौजूदा रोगियों की तादाद से 1,19,696 अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में 2,15,125 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 13,099 रोगी ठीक हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर सुधार के साथ 59.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। भारत में जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

फिलहाल देश में कोविड-19 जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या 1,049 है। इनमें सरकारी सेक्टर की 761 और 288 निजी प्रयोगशालाएं हैं। आईसीएमआर के अनुसार 29 जून तक 86,08,654 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 2,10,292 नमूनों की जांच की गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...