back to top

कोविड-19 : फरवरी में दूसरी बार 10,000 से कम आए, 78 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामले इस महीने दूसरी बार 10,000 से कम आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,47,304 हो गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 24 घंटे में 9,110 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 78 संक्रमितों की मौत हुई है। अबतक 1,55,158 मरीजों की इस वायरस से जान जा चुकी है।

संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,05,48,521 पहुंच गई है। संक्रमण से उबरने की दर 97.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 है। कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 1,43,625 है जो कुल मामलों का 1.32 फीसदी है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल सात अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी।

इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी। 28 सितंबर को देश में कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को कुल मामलों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक, सोमवार को 6,87,138 नमूनों की जांच की गई थी। अबतक 20,25,87,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में बीते 24 घंटे में हुई मौतों में से 16 केरल में, 15 महाराष्ट्र में और 11 पंजाब में हुई हैं।

अबतक देश में हुई 1,55,158 मौतों में, महाराष्ट्र में 51,325, तमिलनाडु में 12,387, कर्नाटक में 12,239, दिल्ली में 10,882, पश्चिम बंगाल में 10,209, उत्तर प्रदेश में 8,691 और आंध्र प्रदेश में 7,160 संक्रमितों की मृत्यु शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि 70 फीसदी से अधिक मौतें पहले से किसी बीमारी के कारण हुई हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...