back to top

उप्र के 3441 पीएचसी और 853 सीएचसी पर कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित : अवस्थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सभी विभागों एवं संस्थाओं में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। निजी चिकित्सालयों में भी कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। अभी तक प्रदेश के 3441 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 853 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है।

अपर मुख्य सचिव (गृह और सूचना) अवनीश अवस्थी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना के कार्य को तेज गति से किया जाय।

उन्होंने कहा है कि सभी विभागों एवं संस्थाओं में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। निजी चिकित्सालयों में भी कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ओपीडी संचालित करने वाले अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित हों।

उन्होंने बताया कि 3441 पीएचसी और 853 सीएचसी कोविड -19 हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी थाना, विकासखण्डों, तहसील तथा जिला मुख्यालयों पर भी कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं।

अवस्थी ने बताया कि आगरा में 206, फिरोजाबाद में 82, हाथरस में 38, कासगंज में 39, आजमगढ़ में 98, मऊ में 53, प्रयागराज में 19, प्रतापगढ़ में 87, इटावा में 56, औरैया में 176, गोरखपुर में 49, झांसी में 41, ललितपुर में 35, गोण्डा में 71, बहराइच में 66, श्रावस्ती में 23, बलरामपुर में 43, अयोध्या में 82, बाराबंकी में 72, अमेठी में 84, बरेली में 66, बदायू में 18, शाहजहांपुर में 65, सिद्धार्थनगर में 17, मिर्जापुर में 76, भदोही में 30, सोनभद्र में 38, मुरादाबाद में 72, बिजनौर में 20, संभल में 42, रामपुर में 49, अमरोहा में 76, मेरठ में 155, गौतमबुद्धनगर में 24, हरदोई में 130, सहारनपुर में 40 तथा शामली में 56 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद के साथ ही पूरे मेरठ मण्डल में डोर-टू-डोर अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...