back to top

कोविड-19 से लोगों के जीवन को नया मकसद मिला : नायडू

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को केवल एक आपदा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि एक सुधारक के तौर पर भी देखा जाना चाहिए जो हमें हमारी जिंदगियों को नया मकसद देने की जरूरत को रेखांकित करते हुए समाज को अगली चुनौती के लिए तैयार करने का मौका देती है।

उप राष्ट्रपति ने फेसबुक पोस्ट म्यूजिंग ऑफ लाइफ इन कोरोना टाइम्स में लोगों से आत्ममंथन करने और इस बात का आकलन करने को कहा कि क्या उन्होंने पिछले कुछ महीने बंद रहने के दौरान सही सबक सीखे और इस प्रकार की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए खुद को तैयार किया।

उन्होंने कहा कि पूरे ग्रह पर केवल अपना दावा करना जैसे कि वह केवल मनुष्यों के लिए ही है, ने प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ दिया है और इससे एक अलग प्रकार की आपदा पैदा हुई है। उन्होंने कहा, ग्रह को हमारी जरूरत नहीं है बल्कि हमें ग्रह की आवश्यकता है।

नायडू ने कहा, हम जब पैदा हुए तो समान थे और वक्त के साथ हममें असमानताएं आती हैं। महामारी ने कुछ वर्गों की कमजोरियों को उजागर किया है जो वास्तव में उनकी खुद की वजहों से नहीं हैं। आपका रहने का तरीका दूसरों की कमजोरी बढ़ाने की एक वजह हो सकता है।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि महामारी को केवल एक आपदा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि एक सुधारक के तौर पर भी देखा जाना चाहिए जो हमें अगली चुनौती के लिए तैयार करती है साथ ही अपने जीवन को नए मकसद देने की जरूरत को रेखांकित करती है ताकि आगे इस तरह की किसी स्थिति को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...