back to top

कोविड-19 : बलरामपुर में पहला और श्रावस्ती, बहराइच में 11 नए मामले

बलरामपुर/बहराइच/श्रावस्ती(उप्र)।भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा इलाके में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। वहीं, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में बुधवार देर रात कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया।

बलरामपुर के जिलाघिकारी के. करुणेश ने गुरुवार को बताया कि जिले के पचपेड़वा इलाके में एक व्यक्ति पिछले दिनों मुम्बई से अपने गांव आया था। करूणेश ने बताया कि व्यक्ति को यहां आने के बाद पचपेड़वा के पृथक केन्द्र में भर्ती कराया गया और उसके नमूने फिर जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट में उसे कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। अब उसके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

इसके अलावा बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के. सिंह ने गुरुवार को बताया कि लखनऊ के राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट से आई रिपोर्ट में बहराइच के आठ मरीजो में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई। सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं मिला था। रिपोर्ट आने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपात बैठक कर फैसला किया कि सभी मरीजों को एल-1 सुविधा में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि आठ में से छह मरीज पहले से जिला अस्पताल में भर्ती थे। नेपाली मूल का एक मरीज नानपारा पृथकवास केंद्र में तथा एक महिला बहराइच शहर में अपने घर पर ही पृथवास में थी। सीएमएस ने बताया कि इन सभी मरीजों में कोरोना के परंपरागत लक्षण नहीं थे। शहर की महिला के अलावा एक नेपाली व अन्य छह लोग मजदूर थे जिनका बाहर से लौटने के कारण जांच कराई गई थी।

श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.पी. भार्गव ने बताया कि इनमें से एक मरीज इकौना का है जो आगरा से आया था। दो अन्य मरीज मल्हीपुर के निवासी हैं। दोनो नागपुर काम करते थे। बीती 17 अप्रैल से इन तीनों को पृथक कर उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। बुधवार रात आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। भार्गव ने बताया कि श्रावस्ती के तीनों मरीजों की उम्र 20-20 वर्ष है। वर्तमान में इन्हें एल-1 सुविधा के साथ पृथकवास में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...