back to top

देश में कोविड-19 के कुल मामले 37 लाख के पार, 29 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,045 और लोगों की माौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 66,333 हो गई। देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 37,69,523 मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 29,01,908 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जबकि गिरावट के बाद मृत्यु दर 1.76 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल संक्रमण के 8,01,282 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 21.26 प्रतिशत है। देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार और 23 अगस्त को 30 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार के अनुसार देश में एक सितम्बर तक कुल 4,43,37,201 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,12,367 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,045 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 320 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 135, तमिलनाडु के 96, आंध्र प्रदेश के 84, पंजाब के 59, उत्तर प्रदेश के 56, पश्चिम बंगाल के 55, बिहार के 39, मध्य प्रदेश के 32, दिल्ली के 18, हरियाणा के 17, गुजरात तथा जम्मू-कश्मीर के 14-14, राजस्थान के 13, पुडुचेरी के 12, झारखंड, ओडिशा तथा उत्तराखंड के 11-11, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना के 10-10, असम के नौ, त्रिपुरा के पांच, केरल के चार, हिमाचल प्रदेश, गोवा तथा मेघालय के दो-दो लोग शामि हैं।

जबिक चंडीगढ़, मणिपुर, लद्दाख तथा सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 66,333 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 24,903 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,418, कर्नाटक में 5,837, दिल्ली में 4,462, आंध्र प्रदेश में 4,053, उत्तर प्रदेश में 3,542, पश्चिम बंगाल में 3,283, गुजरात में 3,034, पंजाब में 1,512 और मध्य प्रदेश में 1,426 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 1,069, तेलंगाना में 846, जम्मू-कश्मीर में 717, हरियाणा में 706, बिहार में 621, ओडिशा में 503, झारखंड में 428, असम में 315, केरल में 298, छतीसगढ़ में 287, उत्तराखंड में 280, पुडुचेरी में 240, गोवा में 194 और त्रिपुरा में 118 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

चंडीगढ़ में 57, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 46, हिमाचल प्रदेश में 40, लद्दाख में 35, मणिपुर में 29, मेघालय में 12, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...