back to top

कोलकाता और राजस्थान की नजर अपनी कमजोरियों में सुधार करने पर, कल होगा मुकाबला

गुवाहाटी। अपने शुरुआती मैचों में पराजय का स्वाद चखने वाली गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को जब एक दूसरे का सामना करेंगी तो उनका लक्ष्य अपनी कमजोरयों को जल्द से जल्द दूर करना होगा। नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में जहां रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) से सात विकेट से हार का सामने करना पड़ा वहीं राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से 44 रन की करारी हार झेलनी पड़ी।

इन दोनों मैच में नाइट राइडर्स और राजस्थान की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में आक्रामकता दिखाने में असफल रही। सुनील नारायण को छोड़कर नाइट राइडर्स का कोई भी गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाया। इस मैच से पहले अच्छी फॉर्म में चल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाना उसके लिए चिंता का विषय होगा। ईडन गार्डन्स की पिच पर फिल साल्ट और विराट कोहली ने चक्रवर्ती के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। नाइट राइडर्स की टीम को उम्मीद होगी कि यह स्पिनर गुवाहाटी में वापसी करने में सफल रहेगा।

नाइट राइडर्स की निगाह एनरिक नोर्किया की फिटनेस पर भी टिकी रहेंगी जो पीठ की जकड़न से उबर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज अगर फिट घोषित होता है तो उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। पिछले मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे और नारायण के आउट होने के बाद नाइट राइडर्स का मध्यक्रम बिखर गया था। वेंकटेंश अय्यर और आंद्रे रसेल गलत शॉट खेलकर आउट हुए। टीम प्रबंधन को अब उम्मीद रहेगी कि वह शॉट चयन में सतर्कता बरतेंगे।

नाइट राइडर्स को इसके अलावा रिंकू सिंह से भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी। इस आक्रामक बल्लेबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली पांच पारियों में 11, 9, 8, 30, 9 रन ही बनाए। आईपीएल के पहले मैच में भी वह केवल 12 रन बना पाए थे। राजस्थान की टीम को अगर वापसी करनी है तो उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में उसके मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाए जबकि फजल हक फारूकी और महेश थीक्षाना भी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाए थे। इन सभी के पास गुवाहाटी में वापसी करने का मौका रहेगा। राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग की भी यहां परीक्षा होगी क्योंकि पहले मैच में वह कुछ फैसले करते हुए असमंजस की स्थिति में दिखे।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (अस्थायी कप्तान), संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...