back to top

वनडे में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने कोहली, तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा

कैनबरा। भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़कर एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के दौरान यह रिकार्ड बनाया।

कोहली को मैच से पहले इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 23 रन की जरूरत थी। उन्होंने अपनी 242वीं पारी में सीन एबोट की गेंद पर 13वें ओवर में एक रन लेकर यह रन पूरे किए। तेंदुलकर 300 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे। भारतीय कप्तान का वनडे में औसत 60 के करीब है और उनके नाम 43 शतक तथा 59 अर्धशतक है।

उन्होंने 2008 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह बुधवार को 63 गेंद में 78 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कारे को कैच देकर आउट हुए। तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...