back to top

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फालोअर वाले पहले क्रिकेटर बने कोहली

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक बनाया लेकिन इस बार क्रिकेट की पिच से दूर जब वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। कोहली एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

आईसीसी ने ट्वीट किया, विराट कोहली- इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेट स्टार। कोहली इंस्टाग्राम में सर्वाधिक फॉलोअर वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 26 करोड़ 50 लाख फॉलोअर के साथ शीर्ष पर हैं।

उनके बाद अर्जेन्टीना के फुटबॉल कप्तान और एफसी बार्सीलोना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार का नंबर आता है जो क्रमश: 18 करोड़ 60 लाख और 14 करोड़ 70 लाख फॉलोअर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 और एकदिवसीय क्रिकेट में 43 शतक दर्ज हैं। कोहली दो साल से अधिक समय से भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...