back to top

किम जोंग ने रूस में लड़ाकू विमान फैक्टरी का किया दौरा, हथियार समझौते को लेकर अमेरिका समेत कई देश चिंतित

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस की अपनी विस्तारित यात्रा के दौरान लड़ाकू विमान बनाने वाली उसकी एक फैक्टरी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने सबसे अत्याधुनिक रूसी लड़ाकू विमान एसयू-57 के कॉकपिट को नजदीक से देखा।

किम के इस दौरे ने दोनों देशों के बीच हथियार समझौते को लेकर अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। किम के इस दौरे से चिंतित अमेरिका और अन्य देशों ने रूस और उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हथियार हस्तांतरण का कोई समझौता नहीं करें।

किम ने अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस में पहुंचने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और हथियारों एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। ऐसे में ये दोनों देश अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं।

अन्य देशों की सरकारें और विशेषज्ञ अटकलें लगा रहे हैं कि किम अत्याधुनिक हथियारों या प्रौद्योगिकी के बदले रूस को गोला-बारूद की आपूर्ति करेंगे, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन में युद्ध के लिए कर सकता है। रूस की सरकारी समाचार समिति आरआईए नोवोस्ती ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिख रहा है कि किम की बख्तरबंद ट्रेन कोम्सोमोल्स्क-आन-अमूर शहर के एक स्टेशन में रुकी और कुछ ही देर बाद किम का काफिला स्टेशन से बाहर निकला।

इसके बाद रूसी कैबिनेट ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक मंच पर खड़े किम रूस के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एसयू-57 के कॉकपिट को नजदीक से देखते और उसके पायलट की बात सुनते नजर आ रहे हैं।
इसके बाद एसयू-35 लड़ाकू विमान जब एक प्रदर्शन उड़ान भरकर लौटा तो किम तालियां बजाते नजर आए।
रूसी कैबिनेट के अनुसार, किम ने सुखोई एसजे-100 यात्री विमानों का निर्माण करने वाले केंद्र का भी दौरा किया। उसने बताया कि इस दौरान रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव उनके साथ थे।

मंटुरोव ने एक बयान में कहा, हमने (उत्तर कोरिया के) नेता को अपने प्रमुख विमानों में शामिल एक विमान दिखाया।
उन्होंने कहा, हम विमान निर्माण और अन्य उद्योगों में सहयोग की संभावना देख रहे हैं, जो प्रौद्योगिकी संबंधी संप्रभुता प्राप्त करने की दृष्टि से हमारे देशों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पुतिन ने किम के साथ शिखर वार्ता के बाद रूसी मीडिया को बताया कि उत्तर कोरिया के नेता रूस के प्रशांत बेड़े, एक विश्वविद्यालय और अन्य स्थलों को देखने के लिए व्लादिवोस्तोक के निकट जाएंगे।

यह खबर पढ़े- केरल में निपाह वायरस का बढ़ रहा प्रकोप, एक और मामले की हुई पुष्टि

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर बोले- गेंदबाजी सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता

चेन्नई।भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी...

श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता, राकेश और अंजुम चौथे स्थान

बैंकॉक। श्याम सुंदर स्वामी ने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी और पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले वाले प्लेऑफ में हराकर...