back to top

किम की निगरानी में हुआ एक नए हथियार का परीक्षण

सियोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर नए हथियार के परीक्षण की निगरानी की। इससे प्योंगयांग में अमेरिका के दूत की अगले सप्ताह दक्षिण कोरिया की यात्रा के मद्देनजर परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयास जटिल हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका-दक्षिण कोरिया के वार्षिक सैन्य अभ्यासों के विरोध में हाल के सप्ताहों में उत्तर कोरिया का शुक्रवार को किया गया यह छठा परीक्षण है। प्योंगयांग इन अभ्यासों को हमले के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है। सियोल में रक्षा अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि प्योंगयांग ने शुक्रवार को कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच सागर में गिरने से पहले 230 किलोमीटर तक की दूरी तय की।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की एक खबर के मुताबिक, परीक्षण के सही परिणाम रहे जिससे इस हथियार प्रणाली में बड़ा विश्वास कायम करने में मदद मिली। केसीएनए की रिपोर्ट तब आई है जब इससे पहले प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन को अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास जारी रखते हुए अंतर कोरियाई वार्ता बहाल करने की उम्मीद करने वाला निर्लज्ज व्यक्ति बताया। उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं के बीच जून में अचानक हुई मुलाकात के बाद से दोनों देशों के बीच कामकाजी स्तर की वार्ता बहाल करने की योजनाएं बाधित होती प्रतीत हो रही हैं। हालांकि, प्योंगयांग के परीक्षणों को नजरअंदाज कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्हें किम से बहुत खूबसूरत ख़त मिला।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...