back to top

किम जोंग रूसी बंदरगाह शहर पहुंचे, परमाणु हमले करने में सक्षम बम वर्षक विमान देखे

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन शनिवार सुबह रूस के सुदूर बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक पहुंचे, जहां उन्हें परमाणु हमले करने में सक्षम बम वर्षक विमान दिखाए गए। किम दिन में व्लादिवोस्तोक में रूस के प्रशांत बेड़े में शामिल नौसैनिक पोत का जायजा लेने जा सकते हैं।

रूस के प्रिमोर्स्की क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको ने व्लादिवोस्तोक से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर-पूर्व में आर्त्योम शहर में किम के आने की घोषणा की। गवर्नर ने एक मैसेजिंग ऐप पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें किम हरे-पीले रंग की ट्रेन से मुस्कराते हुए उतरते दिख रहे हैं और स्कूल के बच्चे उन्हें फूल दे रहे हैं।

आर्त्योम पहुंचने के बाद किम व्लादिवोस्तोक हवाई अड्डे पहुंचे, जहां रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और अन्य सैन्य अधिकारियों ने उन्हें परमाणु हमले करने में सक्षम बमवर्षक विमान और अन्य युद्धक विमान दिखाए। शोइगु ने किम को रूस की नवीनतम मिसाइल हाइपरसोनिक किंझल भी दिखाई, जिसे मिग-31 लड़ाकू विमान के जरिये दागा जाता है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि किम रूस के अत्याधुनिक युद्धक विमानों का निर्माण करने वाली फैक्टरी को देखकर बेहद प्रभावित हुए हैं। किम की यह यात्रा बुधवार को वोस्तोचनी स्पेसपोर्ट में उनके और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत और शुक्रवार को कोम्सोमोल्स्क-आॅन-अमूर में विमान निर्माण संयंत्र के उनके दौरा के बाद हो रही है।

किम अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने हथियारों और प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। विशेषज्ञों का मनना है कि दोनों देश अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा कर रहे हैं। अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता है कि किम यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मॉस्को को हथियार मुहैया करा सकते हैं और बदले में उत्तर कोरिया को रूस से उन्नत प्रौद्योगिकी मिल सकती है।

यह खबर पढ़े- बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च अभियान जारी  

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर बोले- गेंदबाजी सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता

चेन्नई।भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी...

श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता, राकेश और अंजुम चौथे स्थान

बैंकॉक। श्याम सुंदर स्वामी ने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी और पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले वाले प्लेऑफ में हराकर...