back to top

किम जोंग ने दक्षिण कोरिया को बताया प्रमुख दुश्मन, अमेरिकी चुनाव से पहले दिया भड़काऊ बयान

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को अपना प्रमुख दुश्मन बताया और उकसाने पर इसे नष्ट करने की धमकी दी। किम ने इस वर्ष दक्षिण कोरिया और अमेरिका में होने वाले चुनावों से पहले भड़काऊ एवं आक्रामक बयानबाजी तेज कर दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, किम अप्रैल में दक्षिण कोरिया के संसदीय चुनावों और नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर हथियारों के परीक्षण में तेजी ला सकते हैं।

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बुधवार को कहा कि किम ने इस सप्ताह उत्तर कोरिया में आयुध कारखानों के निरीक्षण दौरों पर यह बयान दिया। किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों में उत्तर कोरिया की प्राथमिकता सबसे पहले आत्मरक्षा और परमाणु युद्ध रोकने के लिए सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है।

केसीएनए के अनुसार किम ने कहा, अगर उत्तर कोरिया के खिलाफ दक्षिण कोरिया अपने सैन्य बल का इस्तेमाल करने और उसकी संप्रभुता को खतरे में डालने की हिम्मत करता है तो हमें अपने सभी साधनों और शक्तियों को जुटाकर उसे (दक्षिण कोरिया को) नष्ट करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...