back to top

केजरीवाल ने खुद को किया पृथक, मंगलवार को होगा कोविड-19 का टेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गले में खराश और बुखार होने के बाद स्वयं को पृथक कर लिया है और मंगलवार को उनकी कोविड-19 की जांच की जाएगी। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि 51 वर्षीय मुख्यमंत्री मधुमेह से भी पीड़ित हैं और वह रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, चूंकि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं, उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। उन्हें खांसी है और गले में खराश है। वह खुद की मंगलवार को कोविड-19 की जांच कराएंगे। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि केजरीवाल को हल्का बुखार भी हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह में मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर एक कैबिनेट बैठक की थी जिसमें सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया था।

बैठक में मुख्य सचिव विजय देव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक के बाद केजरीवाल ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री पिछले दो महीने से अपनी अधिकतर बैठकें अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कर रहे हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बैठकों के लिए दिल्ली के उप राज्यपाल कार्यालय जाते रहे हैं। दो जून को केजरीवाल और सिसोदिया उपराज्यपाल कार्यालय में एक बैठक में शामिल हुए थे जहां अभी तक कोविड-19 के 13 मामले सामने आ चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के करीब 29 हजार मामले हैं जो कि महाराष्ट्र (85,975), और तमिलनाडु (30,152) के बाद तीसरा सबसे अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसे मरीजों की संख्या 17,125 है जिनका अभी इलाज चल रहा है जबकि अभी तक 10,999 लोग ठीक हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...