गुरुवार 9 अप्रैल को सम्पन्न हुआ परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के पोस्टर विमोचन का अनुष्ठान
लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन कैसरबाग स्थित कला मण्डपम् प्रेक्षागृह में शाम छह बजे किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने इन्दिरा नगर स्थित संस्थान भवन में गुरुवार 9 अप्रैल को परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के पोस्टर विमोचन अनुष्ठान में संवाददाताओं को परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के बारे में बताया कि इसमें उनके 80 से अधिक शिष्यों की कथक नृत्य की विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार एवं शिक्षाविद पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में वरिष्ठ गायिका पद्मा गिडवानी, प्रतिष्ठित तबला वादक पंडित रवि नाथ मिश्रा लोकप्रिय कथक कलाकार डॉ. मीरा दीक्षित एवं मंजुला पंत सहित वरिष्ठ कवयित्री ज्योति सिन्हा का सम्मान भी किया जाएगा।
इस समारोह की प्रथम नृत्य प्रस्तुति में रिदम आफ करेज होगी जबकि दूसरी प्रस्तुति कथक नृत्य नाटिका मां पर आधारित होगी जिसकी परिकल्पना, लेखन एवं निर्देशन डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव और संगीत निर्देशन बृजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया है। इस समारोह में लयकारी के तहत शुद्ध कथक नृत्य भी देखने को मिलेगा। प्रकाश संचालन मनीष सैनी का होगा जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एंकर डॉ. अलका निवेदन करेंगी।





