back to top

कतर्नियाघाट: गांव में तेंदुए ने हमला कर आठ वर्षीय बच्ची को मार डाला

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के सुजौली क्षेत्र में अपने पिता के साथ खेत में मौजूद आठ साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी।

प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि अभयारण्य के सुजौली थाना क्षेत्र में रहने वाले अयोध्यापुरवा गांव निवासी इसराइल की बेटी आयशा (8) अपने पिता के साथ खेत में गयी थी। शुक्रवार दोपहर को अचानक जंगल से निकलकर आए एक तेंदुए ने खेत में आयशा पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लेकिन इस दौरान बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी वनकर्मियों व विशेष बाघ सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

शंकर ने बताया कि मृतक के परिवार को दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता मुहैया करा दी गई है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सरकार से शेष निर्धारित आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...