back to top

साहिर की बायॉपिक में इरफ़ान संग काम करना चाहती हैं करीना

मुंबई। ऐक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान के साथ नजर आएंगी। ऐक्ट्रेस का कहना है कि हमेशा से इरफान खान के साथ काम करना चाहती थीं।

बल्कि, उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह उनके साथ साहिर लुधियानवी की बायॉपिक में काम करना चाहेंगी। ऐसी भी खबरें है कि फिल्म में करीना कपूर और इरफान खान एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। करीना कपूर ने कहा वह चाहती हैं कि फिल्म बनें। पहली बार इरफान के साथ काम कर रही हैं करीनापहली इरफान खान से मिलने के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि जब उनसे मिली तो पाया कि वह इतने अच्छे हैं कि आश्चर्य में पड गई।

बता दें कि यह पहला मौका होगा जब इरफान खान और करीना स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इरफान खान स्टारर फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें वह राधिका मदान के साथ नजर आ रहे हैं। राधिका उनकी बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरूआत स्कूल के सीन से होती है, जहां बच्चों को फेलिस़िटेट किया जा रहा है। बारी आती है इरफान की, जिन्हें स्टेज पर बेटी को अवॉर्ड मिलने पर दो शब्द बोलना है।

जैसे-तैसे वह अंग्रेजी में बोलते हैं, लेकिन अंत में वह कह देते हैं कि उन्हें इतनी ही इंग्लिश आती है, जिसके बाद सभी हंस पड़ते हैं। बेटी का लंदन में पढ़ाई करने का ख्वाब कैसे पूरा करने की कोशिश करते हैं इरफान, फिल्म इसपर ही बनी है। इसमें लंदन की पुलिस आॅफिसर बनी हैं करीना कपूर। यह सुपरहिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल है और यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

‘अंग्रेजी मीडियम’ को लेकर बोलीं करीना

‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम करने को लेकर करीना कपूर ने कहा फिल्म को चुनना में एक आसान निर्णय था। उन्होंने कहा कि इरफान खान के साथ काम करने को लेकर इस फिल्म ने उन्हें प्रेरित किया।

20 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

‘अंग्रेजी मीडियम’ का डायरेक्शन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसके दिनेश विजान ने प्रड्यूस किया है। इस फिल्म से इरफान लंबी बीमारी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इरफान फिल्म में ऐक्ट्रेस राधिका मदान के पिता के रोल में होंगे जबकि करीना इसमें एक पुलिसवाली की भूमिका में दिखेंगी। वहीं, फिल्म में पकंज त्रिपाठी और दीपक डोबिरयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...