back to top

फिल्म गोलमाल 5 में नजर आएंगी करीना कपूर

मुंबई। बालीबुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर 45 की उम्र में भी अपने एक्टिंग स्किल्स और ग्लैमर से लोगों को अपना मुरीद बना लेती हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनके ग्रेस और खूबसूरती में जिस तरह से लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वह हर किसी को साफ नजर आती है।

करीना कपूर को पहली बार फिल्‍म मेकर राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन के अपोजिट उनकी डेब्‍यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ (2000) के लिए कास्ट किया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद अचानक करीना को अमीषा पटेल ने रिप्लेस कर दिया।

करीना कपूर को एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का अवसर फिल्म ‘रिफ्यूजी’ (2000) के साथ मिला। इसके बाद उन्होंने ‘मुझे कुछ कहना है’ (2001), ‘अजनबी’ (2001) और ‘अशोका’ (2001) जैसी फिल्मों में काम किया।

‘कभी खुशी कभी गम’ (2001) में करीना व्‍दारा निभाये गए ‘पू’ और ‘जब वी मेट’ (2007) में रुप के किरदार ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ही फिल्मों में करीना कपूर के स्टाइल सेंस को बहुत पसंद किया गया था। आज भी उनके ये दोनों आइकॉनिक किरदार माने जाते हैं।

करीना कपूर अपने एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज ने आडियंस के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। उम्र के इस दौर में भी वह अत्‍यंत व्‍यस्‍त हैं। करीना कपूर का बड़ा बेटा तैमूर अकसर उनके बिजी शेड्यूल की शिकायत करता है।

करीना कपूर के करियर की सिल्‍वर जुबली हो चुकी है। उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई बड़े एक्टर्स के साथ काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। करीना कपूर को हाल ही में यूनीसेफ का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है।

करीना कपूर, यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयर टेल फॉर ग्रोन अप्‍स’ के जरिए वह कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करने वाली थीं। फिल्‍म में यश की बहन का रोल था लेकिन फिर अचानक उन्‍होंने उस फिल्‍म से किनारा कर लिया।इसी तरह वह सलमान के साथ ‘सिकंदर’ (2025) करने वाली थीं लेकिन वह फिल्‍म भी अंतिम समय में करीना ने ठुकरा दी।

फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना अब अपनी हिट फिल्म ‘क्रू’ (2024) के अगले पार्ट में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक फिल्‍म में वह एक भूत की भूमिका निभाते नजर आएंगी। उनके पास एक फिल्‍म ‘दायरा’ भी है जिसकी शूटिंग चल रही है।

सनी देओल बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी अगली फिल्म ‘इक्का’ की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं। इस फिल्म से वह ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना, काजोल, रानी मुखर्जी, तिलोत्तमा शोमे और दीया मिर्जा के अलावा करीना कपूर भी दिखाई देंगी।

अजय ब्लॉकबस्टर गोलमाल फ्रैंचाइज़ी की पांचवीं किस्त के लिए निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। गोलमाल अगले साल मार्च में फ्लोर पर आएगी और 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। उम्मीद है कि करीना कपूर इस कॉमिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी होंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...