back to top

करीना कपूर-सैफ अली खान दूसरे बेटे के नाम को लेकर हुए ट्रोल

नई दिल्‍ली। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर ट्रोल के निशाने पर हैं. दरअसल, करीना कपूर की किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ में ये सामने आने का दावा है कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर (Jehangir) लिखा है. इसी कारण एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. अब करीना के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आई हैं. उन्होंने ट्वीट के जरिए ट्रोल की क्लास लगाई है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। स्‍वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के सपोर्ट में ट्वीट किया: “किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं. पर आपको इसपर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूं हैं और आपके दिमाग में ये एक मुद्दा है, जिससे आपकी भावनाएं आहत हैं… तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं.” स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट के साथ Jehangir mindyourownbusiness जैसे हैशटैग का भी उपयोग किया है.

 

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) वैसे भी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनके ट्वीट आए दिन चर्चा में रहते हैं. बता दें कि स्वरा भास्कर को ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘चिल्लर पार्टी’, ‘निल बट्टे सन्नाटा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘जहां चार यार’ में भी दिखेंगी. इस फिल्म के लिए उन्होंने तनु वेड्स मनु के मेकर्स के साथ हाथ मिलाया है. स्वरा भास्कर आखिरी बार फिल्म ‘रसभरी में नजर आई हैं.

RELATED ARTICLES

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...