back to top

करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को बोला ‘आंटी’ तो भड़कीं एक्ट्रेस की मां

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 15 का थीम जंगल हैं। ऐसे में शो के सभी कंटेस्टेंट्स को जंगलवासी और मुख्य घर में रहने वालों में बांटा गया है। उसी के हिसाब से कंटेस्टेंट्स को सुविधाएं दी गई हैं। हालांकि जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को मुख्य घर में रहने वालें कंटेस्टेंट्स के तुलना में कम सुविधाएं मिली हैं। जिनकों लेकर बहुत बार कई कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और विवाद देखने को मिलता रहता है।

 

 

यह कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते रहते हैं। ऐसे में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को आंटी बोल दिया। जिसके चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर उनकी मां ने बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान से ऐसी बातें शो में बंद करवाने की अपील की है। दरअसल हाल ही में निशांत भट्ट ने जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स का मजाक बनाया।

 

 

 

वह उन्हें मजाक करते हुए क्लासलेस कहते हैं। वहीं शमिता शेट्टी जगंल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को कहती हैं, ‘आप सब गुंडों की तरह खेल रहे हैं।’ शमिता की यह बात सुनकर करण कुंद्रा भड़क जाते हैं। वह गुस्से में कहते हैं, ‘वो शमिता क्या कर रही थी ? और वो हमें क्लासलेस बोल रही है।’ कुछ समय बाद निशांत भट्ट और जय भानुशाली से बात करते हुए करण कहते हैं, ‘हम अपने दम पर खड़े हैं और वो आंटी को भी समझा देना कि भाई क्लास-व्लास कोई बात मत करना आगे से।’

शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर अब करण कुंद्रा को कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनकी आलोचना कर रहे हैं। Shreya Jadhav नाम के एक यूजर ने शमिता शेट्टी की मां का एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री की मां सुनंदा शेट्टी ने सलमान खान से वीकेंड का वार एपिसोड में ऐज शेमिंग पर बात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...