back to top

कानपुर का जैड स्क्वायर मॉल सील

13.36 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया

कानपुर (उप्र)। कानपुर नगर निगम ने 13 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा नहीं करने पर बुधवार को शहर के व्यस्तम इलाके के माल रोड स्थित सबसे बड़े जेड स्क्वायर मॉल को सील कर दिया। कानपुर नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 10,44,88,848 रुपये के संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है। ब्याज सहित कुल बकाया राशि 13,36,24,712 रुपये तक पहुंच गई है। बकाये का भुगतान नहीं करने के लिए जेड-स्क्वायर शॉपिंग मॉल को सील कर दिया गया है। इसमें 2,91,35,864 रुपये का ब्याज शामिल है।
उन्होंने बताया कि, जेड-स्क्वायर शॉपिंग मॉल के प्रबंध निदेशक, ताहिर हुसैन पर संपत्ति कर के रूप में 13.36 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसका भुगतान पिछले कई वर्षों में कई नोटिस दिए जाने के बाद भी नहीं किया गया है।

 

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश के बाद, अतिरिक्त नगर आयुक्त अरविंद राय और रोली गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम का एक दल अन्य सदस्यों के साथ मॉल पहुंचा और उन्होंने इसे सील कर दिया। गुप्ता ने बताया कि नगर निगम टीम ने मॉल के सभी द्वार सील कर दिए और उन सभी पर बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस चिपकाए गए। अंदर के लोगों को बाहर जाने देने के लिए मॉल के कुछ हिस्से को खुला छोड़ दिया गया था और बाकी हिस्से को सील कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...