back to top

कानपुर : ट्रक पलटने से बच्चों और महिलाओं समेत छह की मौत

कानपुर (उप्र)। कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कोयले से लदे ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार तीन बच्चों, दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मऊ खास गांव के पास कोयला लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यह घटना हुई।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मजदूर और उनके परिवार के सदस्य भोगनीपुर चौराहे से फिरोजाबाद जाने के लिए ट्रक में सवार हुए थे। इनमें से कुछ ट्रक के पीछे कोयले के ऊपर बैठे थे, जबकि कुछ अन्य को ड्राइवर केबिन के अंदर बैठाया गया था। चौधरी ने कहा कि ट्रक नजदीक के मऊ-खास गांव के पास ही पहुंचा था तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी और राहगीर उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद भोगनीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मज़दूरों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चों और महिलाओं समेत छह को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त घाटमपुर निवासी रमेश (45) और हमीरपुर निवासी पिंकी (45), चंदावती (14), राधा (42) व उसकी बेटी कोमल (8) और सूरज (4) के रूप में हुई।

अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ अन्य की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और उन्होंने जिले के अधिकारियों को घायलों के उचित उपचार और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...