back to top

कन्नौज के इत्र कारोबारियों को भारी नुकसान

लखनऊ। अपनी खुश्बू से दुनिया भर को महकाने वाले कन्नौज के इत्र उद्योग को लॉकडाउन से करीब 300 से 400 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इतना ही नहीं इत्र कारोबार से जुड़े हजारों किसान और मजदूर भी बेरोजगार हो गए है। इत्र उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों का कहना है कि अगर जल्द हालात ठीक नहीं हुए तो इस नुकसान की भरपाई में बहुत समय लगेगा और इससे इत्र और उससे जुड़े अन्य उत्पादों जैसे कि अगरबत्ती आदि उद्योग को भी भारी नुकसान पहुंचेगा।

लखनऊ से तकरीबन 120 किमी दूर स्थित कन्नौज को भारत की इत्र की राजधानी कहा जाता है। यहां इत्र और उससे जुड़े अन्य उद्योगों की संख्या करीब 350 है। इसमें से सौ इत्र बनाने की बड़ी ईकाइयां हैं। कन्नौज इत्र व परफ्यूम्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष और सचिव पवन त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाषा से विशेष बातचीत में बताया, कन्नौज में गुलाब, बेला, हिना, खस, शमामा मौसरी आदि सैकड़ों किस्म के एक से एक नायाब इत्र बनते हैं और यह इत्र खाड़ी के देशों में तो जाते ही हैं साथ ही साथ यूरोप के कई देशों में भी जाते है। यूरोप के देशों में इसका इस्तेमाल परफ्यूम में मिलाने के लिया किया जाता है।

लेकिन खाड़ी देशों में इत्र का इस्तेमाल वहां के अमीर गरीब वर्ग सभी करते है। त्रिवेदी बताते है, कन्नौज का इत्र उद्योग लॉकडाउन से पहले ही काफी मंदा पड़ गया था क्योंकि अधिकतर देशों की विमान सेवा बंद हो गई थी और हमारा इत्र विदेशों में जाना कम हो गया था। लॉकडाउन के बाद तो उद्योग पूरी तरह से ठप्प हो गया है। कन्नौज के इत्र का इस्तेमाल पूरे देश में अगरबत्ती उद्योग, अच्छे पान मसाले व तंबाकू उद्योग में भी किया जाता है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...