सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। सिलीगुड़ी के मैदानी इलाकों से सोमवार को बर्फ से ढकी कंचनजंगा पर्वत की चोटी दिखाई दी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साफ आसमान ने लोगों को सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और उत्तरी बंगाल के अन्य हिस्सों से भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा को देखने में मदद की। विशाल कंचनजंगा की एक झलक पाने के लिए हर साल लाखों पर्यटक दार्जिलिंग की पहाडयों में और सिक्किम आते हैं। इसके स्वरूप के कारण इसे स्लीपिंग बुद्धा भी कहा जाता है। 28,169 फुट की ऊंचाई वाला कंचनजंगा दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। यह भारत और नेपाल के बीच स्थित है।





