back to top

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गया
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं आस्था के साथ निकलीं। यात्रा में रास्ते भर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। पूरा इलाका शिवमय हो गया। पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित मातृशक्ति ने अनुशासन, भक्ति और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा को सफल बनाया। रास्ते भर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष, युवा, वरिष्ठजन एवं बाल श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का यह अद्भुत संगम श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया। कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गया। महंत महावीर गिरि महाराज के निर्देशन में निकली यात्रा के बाद शिव महापुराण कथा रोजाना शाम चार से रात आठ बजे तक कल्याणगिरि मंदिर परिसर में होगी। 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू शामिल होंगे। धार्मिक आयोजन की व्यवस्था एवं समन्वय में एडवोकेट अनुराग पांडेय की भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

लखनऊ में कल से सजेगा सिनेमा का महाकुंभ

15-16 अप्रैल को होगा लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजनराजधानी में होगा फिल्मी सितारों का होगा जमावड़ा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी और कला-संस्कृति के...

काम अधूरा छोड़ने से सफलता नहीं मिलती : जीतेश

विशेश्वर दयाल इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सुनी प्रेरक कहानी लखनऊ। अलीगंज के बेलीगारद स्थित विशेश्वर दयाल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित...

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 3 पर काम शुरू….जेपी फिल्म्स के बैनर तले अब फैंटेसी एडवेंचर वॉर फिल्म भी बनेगी

मुंबई। सनी देओल की ‘बॉर्डर 3’ को 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह सनी की देशभक्ति वाली इमेज को...

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ में चीन का नाम नहीं होगा

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं...

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लीक, 6 गिरफ्तार

300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए, क्लाउड स्टोरेज के जरिए बांटी गई थी फिल्म मुंबई। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर...

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में राजस्थान के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर मचाई सनसनी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को एक ऐसा नाम उभरकर सामने आया, जिसने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से दिग्गजों को...

LSG खिलाफ RCB को बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

बेंगलुरु। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रही लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम...

चीन के निर्यात में बड़ी गिरावट… मार्च में मात्र 2.5 प्रतिशत की वृद्धि, ईरान युद्ध और वैश्विक मांग का दिखा असर

यह आंकड़ा इस वर्ष के पहले दो महीनों में दर्ज की गई 19.8 प्रतिशत की वृद्धि से कहीं अधिक है, जो चीन के आंतरिक...