back to top

हरियाणा में बसपा-जजपा मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

  • बसपा 50 जबकि जजपा लड़ेगी 40 सीटों पर

 

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को एलान किया कि वे हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस गठबंधन की घोषणा की। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एससी मिश्र ने कहा कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों बसपा 50 सीटों पर और जेजेपी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। हाल के लोकसभा चुनाव में जेजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन किया था जबकि इंडियन नेशनल लोकदल बसपा के साथ चुनाव मैदान में उतरा था। चौटाला ने कहा, दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की कई बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया कि जेजेपी और बसपा अगला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी।

 

एससी मिश्रा ने कहा कि इस गठबंधन को पाटी सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद प्राप्त है। यह गठबंधन राज्य में इतिहास रचेगा। इस गठबंधन की संभावनाओं के बारे में चर्चा करते हुए दुष्यंत ने कहा कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने को राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार ने छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह गठबंधन सुनिश्चित करेगा कि वह राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चले। जननायक जनता पार्टी, इनेलो से अलग हुआ धड़ा है जिसे अजय चौटाला ने अपने छोटे भाई अभय चौटाला के साथ मतभेदों के बाद बनाया था। अजय चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के कद्दावर नेता ओम प्रकाश चौटाला के जेल में पहुंच जाने के बाद अभय चौटाला ही इनेलो को चला रहे थे।

 

पिछले साल तक इनेलो राज्य में मुख्य विपक्षी दल था लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कई पार्टी विधायक एवं अन्य नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इनेलो 19 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरा किंतु लोकसभा चुनावों से ठीक पहले दल में फूट पड़ गई और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के बड़े पुत्र अजय चौटाला समर्थकों ने जजपा नाम से नई पार्टी बना ली। हरियाणा केंद्रित क्षेत्रीय दल इनेलो 15 सालों से सत्ता से बाहर है और जेजेपी के गठन के साथ ही पार्टी का बिखराव शुरू हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई। उसने कांग्रेस को हराया था जो दस सालों से सत्ता में थी।

 

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...