back to top

जितेंदर ने एशियाई चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल जीता

नई दिल्ली। जितेंदर कुमार ने शुक्रवार को 74 किग्रा ट्रायल मुकाबले में जीत हासिल कर इटली में सत्र के शुरूआती टूर्नामेंट और यहां होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया लेकिन अब उन्हें ओलंपिक क्वालीफिकेशन में अनुभवी सुशील कुमार का मौका खत्म करने के लिए एक पदक जीतने की जरूरत है।

विश्व चैम्पियनशिप स्टार दीपक पूनिया 86 किग्राी और रवि दहिया 57 किग्राी को जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा क्योंकि उन्हें फाइनल में सीधे प्रवेश दे दिया गया जिसमें उन्होंने आसानी से जीत हासिल की। सुमित मलिक 125 किग्राी और सत्यव्रत कादियान 97 किग्राी ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत से अपना स्थान पक्का किया। दिन के सबसे प्रतिस्पर्धी वर्ग में जितेंदर ने फाइनल में अमित धनकड़ को 5-2 से शिकस्त दी।

भारतीय कुश्ती महासंघ डब्ल्यूएफआई ने पहले घोषणा की थी कि शुक्रवार को ट्रायल्स का विजेता इटली 15 से 18 जनवरी में रैंकिंग सीरीज में, नई दिल्ली में 18 से 23 फरवरी तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप और 27 से 29 मार्च तक जियान में होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भाग लेगा। लेकिन इसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वे जियान स्पर्धा से पहले फिर ट्रायल करा सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर जितेंदर को तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए स्थान हासिल करना है तो उन्हें रोम और नई दिल्ली में पदक जीतकर डब्ल्यूएफआई को प्रभावित करना होगा।

शरण ने कहा, अगर हमें लगता है कि हमारे पहलवानों का पहली दो प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है तो हम एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए पहलवान चुनने के लिए फिर से ट्रायल करा सकते हैं। हम अपने बेहतरीन पहलवान भेजना चाहते हैं ताकि भारत ओलंपिक के लिए अधिकतम कोटे हासिल कर सके। भारत के दो ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने चोट का हवाला देते हुए शुक्रवार को हुए ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। सुशील ने सितंबर 2019 में विश्व चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल मुकाबले में जितेंदर को हराया था। उन्होंने कहा, अगर हम ओलंपिक वर्गों में अपने पहलवानों के प्रदर्शन से खुश रहते हैं तो जिस वर्ग में कोटे नहीं हैं, हम उसके लिए ट्रायल नहीं कराएंगे। जहां तक सुशील का सवाल है तो किसी को भी ट्रायल्स में भाग लिए बिना ओलंपिक क्वालीफायर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

बजरंग की यूडब्ल्यूडब्ल्यू से डब्ल्यूएफआई को फिर निलंबित करने की अपील

नयी दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने गुरुवार को कुश्ती की वैश्विक संचालन संस्था यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

Asian Championship : परनीत ने ज्योति को हराकर जीता स्वर्ण, भारतीय तीरंदाजों ने सात पदक हासिल किये

बैंकॉक। किशोर तीरंदाज परनीत कौर ने गुरुवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय कम्पाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम को पछाड़कर व्यक्तिगत खिताब के...

भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम का एशियाई चैम्पियनशिप में पदक पक्का

प्योंगयांग (दक्षिण कोरिया). भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने एशियाई चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर को 3 . 0 से हराकर कम से...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...