back to top

जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, पुणे के चिराग फालोर ने हासिल किया पहला स्थान

नई दिल्ली। आईआईटी (दिल्ली) ने सोमवार को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें पुणे के रहने वाले चिराग फलोर अव्वल रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश भर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आईआईटी-दिल्ली ने इस वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड आयोजित की थी। परीक्षा के लिए कुल 1.6 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 1.5 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। परीक्षा में 6,707 लड़कियों समेत 43,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की।

फालोर को जहां 396 में से 352 अंक हासिल हुए वहीं विजयवाड़ा के गांगुला भुवन रेड्डी दूसरे स्थान पर और वैभव राज तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में कनिष्का मित्तल अव्वल रहीं जिन्होंने 17वीं रैंक हासिल की। उन्होंने 396 में से 315 अंक हासिल किए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं जेईई एडवांस्ड में इच्छित रैंक पाने वाले सभी छात्रों को बधाई देता हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि निकट भविष्य में आत्मनिर्भर भारत के लिए काम करें। जिन छात्रों को इच्छित रैंक नहीं हासिल हुई उनके लिए भी प्रचूर अवसर उपलब्ध हैं। छात्रों को यह याद रखना चाहिए कि सिर्फ एक परीक्षा उन्हें परिभाषित नहीं कर सकती।

जेईई-एडवांस्ड का आयोजन 27 सितंबर को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़े ऐहतियात के बीच किया गया था। जेईई-मेन्स जो देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए एक प्रवेश परीक्षा है, वह जेईई-एडवांस्ड के लिए एक पात्रता परीक्षा है। जेईई-मेन्स का आयोजन एक से छह सितंबर के बीच किया गया था। जेईई-मेंस में शामिल हुए 8.58 लाख प्रतिभागियों में से 2.5 लाख प्रतिभागी जेईई-एडवांस्ड में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए थे।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...