जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में ताजा हिमपात एवं भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए सोमवार को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग बंद होने से इस पर 300 से अधिक वाहन फंस गए हैं। अधिकारी ने बताया कि रामबन जिले में भूस्खलन के बाद यह सड़क अवरूद्घ हो गई। देश के शेष हिस्से से कश्मीर को जोड़ने वाला यह राजमार्ग सभी मौसम के अनुकूल है।
उन्होंने बताया कि जवाहर सुरंग के पास हिमपात होने के बाद यातायात बंद कर दिया गया और यातायात के लिए सुचारू बनाने के उद्देश्य से काम जारी है। यातायात पुलिस के परामर्श में कहा गया है कि राजमार्ग की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद ही लोग यात्रा शुरू करें।





