back to top

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में हुई मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर, एसपीओ शहीद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया और एक उप निरीक्षक घायल हुआ है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से गनी-हमम क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एसपीओ बिलाल अहमद और एसआई अमरदीप परिहार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एसपीओ अहमद ने बाद में दम तोड़ दिया और एसआई परिहार सेना के अस्पताल में भर्ती है।

 

प्रवक्ता ने कहा, हम शहीद बिलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सबसे बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया और उसका शव मौके से बरामद कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि लोगों से मुठभेड़ स्थल पर ना जाने को कहा गया है क्योंकि वहां अभी विस्फोटक सामग्री होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गहन छानबीन किए जाने और विस्फोटक सामग्री को हटाए जाने तक लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...