back to top

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने का भारतीय-अमेरिकियों ने किया समर्थन

ह्यूस्टन: जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत सरकार के फैसले के समर्थन में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी यहां शनिवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने एकत्र हुए। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (एफआईएसआई) की ह्यूस्टन इकाई और ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा (जीकेपीडी) की ह्यूस्टन इकाई के तत्वावधान में भारतीय अमेरिकियों ने ‘भारतीय लोकतंत्र की जय हो’ और ‘भारतीय धर्मनिरपेक्षता की जय हो’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने हाथ में बैनर पकड़ रखे थे, जिन पर लिखा था अनुच्छेद 370, कठोर, भेदभावपूर्ण, पाकिस्तान-आतंकवादियों को पैदा करना बंद करो और पाकिस्तान हमें शांति से जीने दो।

एफआईएसआई ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की। ह्यूस्टन एफआईएसआई चैप्टर के कार्यकर्ता मधुकर आदी रिपीट आदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से सभी निवासियों को जाति, पंथ, नस्ल और धर्म के आधार पर भेदभाव के बिना समान अवसर मुहैया होंगे। एफआईएसआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचलेश अमर ने कहा कि कश्मीरी हिंदू पिछले 30 साल से अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के मौजूदा फैसले को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। इस फैसले के लागू होने से राज्य के सभी लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं रोजगार मिलेगा और विकास होगा।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...