back to top

जम्मू में प्रतिबंध हटे, कश्मीर में कुछ स्थानों पर जारी रहेंगे: जम्मू कश्मीर एडीजी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जम्मू में लगाए गए प्रतिबंधों को पूरी तरह हटा लिया गया है लेकिन कश्मीर में कुछ स्थानों पर कुछ वक्त तक पाबंदियां लागू रहेंगी। अतिरिक्त महानिदेशक मुनीर खान ने बताया कि जम्मू कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि कुछ ही लोगों को पैलेट की वजह से कुछ जख्म हुए हैं जिनका इलाज किया गया है। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जम्मू में लगाई गई पाबंदियां पूरी तरह हटा ली गई हैं। कश्मीर में कुछ स्थानों पर कुछ समय तक ये जारी रहेंगी। खान के अनुसार, श्रीनगर और घाटी में अन्य जिलों के विभिन्न हिस्सों में मामूली घटनाएं हुईं। इनसे स्थानीय रूप से ही निपटा गया।

उन्होंने कहा, हमारा सबसे बड़ा काम यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी हताहत ना हो। हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या के बारे में पूछने पर खान ने कहा कि वह अलग-अलग लोगों के बारे में बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, इस तरह की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में, अलग-अलग तरह की हिरासत होती है…एहतियातन हिरासत का मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि उपद्रवी तत्व शांतिपूर्ण माहौल ना बिगाड़ें..इसलिए आपको एहतियातन कदम उठाने पड़ते हैं। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि राज्य में कुल मिलाकर शांति है। कंसल ने भी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, श्रीनगर समेत कई इलाकों में निषेधाज्ञा के आदेश में ढील दी गई है जो आज दोपहर तक जारी रहेंगी। कंसल ने कहा कि अन्य सभी मोर्चों… नागरिक आपूर्ति, राष्ट्रीय राजमार्ग, हवाईअड्डा, चिकित्सीय सुविधाओं पर स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा, स्थानीय प्राधिकारी पहले की तरह स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और स्थिति के हिसाब से ढील दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर में प्रतिबंध पांच अगस्त को लागू किए गए थे जब केंद्र ने उसका विशेष दर्जा हटाया और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

RBI ने मोगावीरा सहकारी बैंक पर छह महीने के लिए लगाई पाबंदी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मोगावीरा सहकारी बैंक, मुंबई की वित्तीय स्थिति में गिरावट को देखते हुए इसपर कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...