back to top

जम्मू-कश्मीर को देखने के लिए “जीओएम” का गठन

नई दिल्ली: सरकार ने दो केंद्रशासित प्रदेशों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में विकास, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को देखने के लिए बुधवार को एक मंत्री समूह (जीओएम) का गठन किया। जम्मू कश्मीर और लद्दाख, केंद्रशासित प्रदेशों के रूप में 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। केंद्र ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों-जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का फैसला किया था। सरकार के सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस समूह में शामिल हैं। समूह जम्मू कश्मीर से संबंधित मुद्दों को देखेगा। सूत्रों ने कहा कि मंत्री समूह दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में उठाए जाने वाले विभिन्न विकास, आर्थिक और सामाजिक कदमों के बारे में सुझाव देगा।

 

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन कानून 2019 के तहत दो केंद्रशासित प्रदेश-जम्मू कश्मीर और लद्दाख-31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। संसद ने इस महीने कानून को मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि जीओएम की पहली बैठक सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने और वहां जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए गत मंगलवार को कम से कम 15 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने बैठक की थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए जम्मू कश्मीर में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन और शुरू की जाने वाली पहलों का आकलन किया गया। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार की बैठक में दोनों प्रदेशों में संपत्ति और श्रमशक्ति के बंटवारे और विकास कार्यक्रमों को लेकर प्रमुखता से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दोनों प्रदेशों, खासकर लद्दाख क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में जनवरी से जून तक 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष केवल जनवरी से जून के बीच...

योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की बधाई दी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु...

नहीं चले रोहित- विराट,भारत के नौ विकेट पर 136 रन

पर्थ । भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

डिजिटल पटाखों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण भी होगा कम

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

बजरंगी के जयकारों से गूंजते रहे हनुमान मंदिर

शृंगार व आरती संग हुआ सुंदरकांड का पाठलखनऊ। प्रभु श्री राम के परम भक्त वीरवर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रविवार को हनुमान मंदिर...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल प्रकाशमान हो जाता है : सपना गोयल

सर्व धर्म के सभी सेवी भक्तों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लखनऊ 19 अक्टूबर। सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल...