back to top

‘कश्मीर की हालत कन्सन्ट्रेशन कैंप की तरह हो गई है’

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के बाद वहां की हालत कन्सन्ट्रेशन कैंप की तरह हो गई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, मैंने लोकसभा में यह कहा था कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से बोला था कि कश्मीर को गोली से नहीं, गले लगाकर आगे ले जाएंगे, लेकिन कश्मीर की हालत कन्सन्ट्रेशन कैंप की तरह हो गई है। टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट सब बंद हैं। चौधरी ने कहा, अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अमरनाथ यात्रा रोकी गई हो। हमारे सुरक्षा बल इतनी बड़ी संख्या में मौजूद हैं तो फिर श्रद्धालु क्यों नहीं जा सकते? यह सब क्यों रहा रहा है? ऐसा लगता है कि हम भारत जैसे शक्तिशाली देश के खिलाफ सवाल पूछने का मौका दे रहे हैं।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम मद्देनजर इन दिनों राज्य के कई इलाकों में ऐहतियातन भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा संचार सेवाओं को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि संसद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव वाले संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा कर दी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...