back to top

जयशंकर ने सेंट पीटर्सबर्ग में रबीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर बने स्कूल का किया दौरा, दी श्रद्धांजलि

सेंट पीटर्सबर्ग। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में नोबेल पुरस्कार विजेता महान साहित्यकार रबीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर स्थापित एक स्कूल का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जयशंकर ने स्कूल के दौरे का एक वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, सेंट पीटर्सबर्ग में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर जी के नाम से जाने वाले विद्यालय, 653 का भ्रमण कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई। भारत के प्रति उनका अनुराग वास्तव में मन को छू लेने वाला था। खुद ही देखिए।

वीडियो में भारतीय और रूसी पारंपरिक पोशाक पहने छात्र-छात्राओं को जयशंकर का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें रूस का एक पारंपरिक व्यंजन भी पेश किया गया। जयशंकर ने स्कूल में स्थापित टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने जीवन का काफी समय रूस में बिताया था, जहां वे इसकी संस्कृति और साहित्यिक परंपराओं से प्रभावित हुए थे। उनकी यात्रा के दौरान लिखी गई उनकी पुस्तक लेटर्स ऑन रशिया उस समय के सोवियत रूसी परिदृश्य का विशद वर्णन करती है। जयशंकर इस समय रूस की पांच-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

जयशंकर ने एक्स पर बृहस्पतिवार शाम को एक अन्य पोस्ट में कहा कि उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव से मुलाकात की तथा भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दिए गए समर्थन की सराहना की। जयशंकर ने यहां पहुंचने से पहले राजधानी मॉस्को का दौरा किया जहां उन्होंने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव से भी मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...