back to top

जयशंकर ने की ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो से शनिवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध प्रगाढ़ करने के पर चर्चा की। बोलसोनारो से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि बोलसोनारो की यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो का गणतंत्र दिवस 2020 में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वागत करते हुए अपार हर्ष हो रहा है। उनकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए नए अवसर लाएगी। यह दुनियाभर में चल रहे पुनर्संतुलन का प्रतीक भी है। बोलसोनारो शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी लौरा बोलसोनारो, बहू लैटीसिया फिर्माे, आठ मंत्री, ब्राजील की संसद के चार सदस्य और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आया है।

अधिकारियों ने बताया कि बोलसोनारो और जयशंकर के बीच व्यापार, निवेश सहित संपूर्ण द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बोलसोनारो 24-27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर हैं और वह 26 जनवरी को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में मुख्य अतिथि हैं। लातिन अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील के साथ भारत के संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुए हैं। ब्राजील की आबादी 21 करोड़ और अर्थव्यवस्था 1,800 अरब डॉलर है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...