back to top

जयशंकर ने यूरोपीय संघ और चीन के साथ कोविड-19 पर सहयोग को लेकर की चर्चा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग ई और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति पर उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल फोंटेलिस के साथ कोरोना वायरस महामारी पर सहयोग के बारे में चर्चा की।

मंत्री ने भारत से यूरोपीय संघ के नागरिकों की वापसी में भारत के पूर्ण समर्थन का फोंटेलिस को आश्वासन दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया, चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग ई के साथ कोविड-19 से मुकाबला करने में साथ काम करने पर चर्चा की। इस क्षेत्र में हमारे द्विपक्षीय प्रयासों पर आगे बढऩे के लिए सहमति बनी।

आगामी जी..20 शिखर सम्मेलन पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, आज यूरोपीय संघ एचआरवीपी जोसेफ बोरेल फोंटेलिस के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। हमारी परस्पर चुनौतियों पर विचार किया।

भारत से यूरोपीय संघ के नागरिकों की वापसी में हमारे पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 500 पार कर गई जबकि मंगलवार को इससे एक और व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...