back to top

जयशंकर ने मॉरीशस के विदेश मंत्री से की मुलाकात, उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की पोर्ट

लुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की और वहां के विदेश मंत्री एम अलन गनू के साथ वार्ता की जिस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों और सफल विकास साझेदारी की समीक्षा की।

दो देशों के अपने दौरे के अंतिम चरण में मालदीव से रविवार रात हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी देश मॉरीशस पहुंचे जयशंकर ने कहा कि मॉरीशस के आर्थिक सुधार और पुनरुद्धार के प्रयासों में भारत साझेदार के तौर पर तैयार रहेगा। जयशंकर ने ट्वीट किया, विदेश मंत्री एलन गनू से मुलाकात के साथ अपने मॉरीशस दौरे की शुरुआत से उत्साहित हूं। अपने उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों और सफल विकास साझेदारी की समीक्षा की। इस बात को दोहराया कि मॉरीशस के आर्थिक सुधार व पुनरुद्घार के प्रयासों में भारत साझेदारी के लिए तैयार होगा।

बाद में जयशंकर ने भारतीय मूल के प्रधानमंत्री जगन्नाथ से मुलाकात की और उन्हें वाणिज्यिक रूप से उत्पादित भारत में निर्मित कोविड-19 रोधी टीकों की एक लाख से ज्यादा अतिरिक्त खुराक सौंपी। उन्होंने ट्वीट किया, मदद के लिए भारत का हाथ हमेशा रहेगा। प्रतीकात्मक रूप से वाणिज्यिक रूप से उत्पादित भारत में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके के एक लाख से ज्यादा अतिरिक्त खुराक सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री जगन्नाथ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, उनके नेतृत्व में महामारी के प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर व्यापक चर्चा की। उन्हें आगे बढ़ाने में मॉरीशस पक्ष के प्रभावी होने की सराहना की। जयशंकर राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से भी मुलाकात करेंगे। वह भी भारतीय मूल के हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...