back to top

इजराइली सेना ने गाजा में किया जमीनी हमला, आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

रफाह (गाजा पट्टी). इजराइली सैनिकों और टैंकों ने बृहस्पतिवार को उत्तरी गाजा में कुछ घंटों तक जमीनी हमला किया। सेना ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय के विनाशकारी हवाई हमलों के बाद संभावित जमीनी आक्रमण के मद्देनजर युद्धक्षेत्र तैयार करने के लिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

यह हमला ऐसे वक्त किया गया है जब संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि गाजा पट्टी में ईंधन खत्म होने की कगार पर है जिससे उसे क्षेत्र में राहत प्रयास को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। दशकों से जारी इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के दौरान गाजा की मौजूदा स्थिति अभूतपूर्व है। अगर इजराइल हमास के खात्मे के उद्देश्य से जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो गाजा में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 750 से अधिक लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दिन पहले 704 लोग मारे गए थे। एसोसिएटेड प्रेस मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं करता है और मंत्रालय ने मृत नागरिकों तथा लड़ाकों की संख्या नहीं बताई है।

संयुक्त राष्ट्र आंकड़ों के अनुसार साल 2014 के युद्ध से तुलना करें तो छह दिन तक चली उस जंग में 2,251 फलस्तीनी मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर आम लोग थे। बुधवार को गाजा में इजराइली हमले में अल-जजीरा चैनल के वरिष्ठ संवाददाता वईल दहदूह की पत्नी, बेटे, बेटी और पोते की मौत हो गई।

कतर के टीवी चैनल अल-जजीरा ने एक वीडियो का प्रसारण किया जिसमें दहदूह अस्पताल में अपने मृत बेटे को देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने और अन्य शोकाकुल व्यक्तियों ने जनाजे (अंतिम संस्कार) में हिस्सा लिया।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने केवल हमास के ठिकानों पर हमला किया है। उसने हमास पर घनी आबादी वाले गाजा में नागरिकों के बीच रहकर अभियान चलाने का आरोप लगाया। युद्ध शुरू होने के बाद से ही हमास लड़ाकों ने ने इजराइल में रॉकेट हमले किए हैं। सेना ने बताया कि रातभर किए गए हमलों के दौरान सैनिकों ने हमास के लड़ाकों, ठिकानों और टैंक रोधी मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों पर हमले किए। अभी किसी भी पक्ष ने हताहतों की जानकारी नहीं दी है।

इस बीच, बृहस्पतिवार सुबह दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हवाई हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इमारत में 25 विस्थापितों समेत 75 लोग रहते थे।गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में 6,500 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गयी है। इसमें पिछले सप्ताह एक अस्पताल में हुए धमाके में मारे गए लोग भी शामिल हैं। सेवानिवृत्त जनरल और इजराइल युद्ध कैबिनेट के सदस्य बेनी गेंट्ज ने कहा, अभियान जल्द ही और अधिक ताकत के साथ तेज होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...