back to top

इजराइल ने लेबनान पर किये ताबड़तोड़ हमले, अब तक करीब 500 लोगों की मौत

मर्जायून (लेबनान). लेबनान में सोमवार को इजराइल के हमले में 490 से अधिक लोगों की मौत हो गई जिनमें 90 से अधिक महिलाएं एवं बच्चे हैं। लेबनान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वर्ष 2006 में इजराइल-हिज्बुल्ला युद्ध के बाद यह सबसे भीषण हमला है। इजराइल की सेना ने हिज्बुल्ला के खिलाफ अपने व्यापक हवाई हमले के तहत दक्षिणी एवं पूर्वी लेबनान के निवासियों को जगह खाली करने की चेतावनी दी थी।

हजारों लेबनानी नागरिक दक्षिण से पलायन करने लगे तथा दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से गुजरने वाला मुख्य राजमार्ग बेरूत की ओर जाने वाली कारों से जाम हो गया। यह 2006 के बाद सबसे बड़ा पलायन था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में 35 बच्चों और 58 महिलाओं सहित 492 लोग मारे गए और 1,645 लोग घायल हुए। देश अभी पिछले सप्ताह हुए संचार उपकरणों पर घातक हमले से उबरा भी नहीं था कि तभी यह घातक हमला किया गया।

इस हमले में मरने वालों की तादाद 2020 में बेरूत के विनाशकारी बंदरगाह विस्फोट से कहीं ज्यादा है, जब एक गोदाम में रखे सैकड़ों टन अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया था। इस घटना में कम से कम 218 लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में लेबनानी नागरिकों से इलाके को खाली करने के इजराइली संदेश के संदर्भ में कहा, इस चेतावनी को गंभीरता से लें।

नेतन्याहू ने कहा, कृपया अब खतरे से दूर हो जाएं। हमारा अभियान खत्म हो जाने के बाद आप सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों में वापस जा सकते हैं। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना इजराइल के साथ लेबनान की सीमा से हिज्बुल्ला को खदेड़ने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेगी। हगारी ने दावा किया कि सोमवार को किए गए व्यापक हवाई हमलों से हिज्बुल्ला को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम खतरों को खत्म करना चाहते हैं। हम इस मिशन को पूरा करने के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे। हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेंगे। हगारी ने कहा कि हिज्बुल्ला ने पिछले अक्टूबर से इजराइल को निशाना बनाकर लगभग 9,000 रॉकेट और ड्रोन से हमले किए हैं, जिनमें अकेले सोमवार को 250 रॉकेट और ड्रोन दागे गए। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि इजराइली युद्धक विमानों ने सोमवार को हिज्बुल्ला के।,300 ठिकानों पर हमले किए, जिससे क्रूज मिसाइलें, लंबी और छोटी दूरी के रॉकेट और हमलावर ड्रोन नष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला के कई लड़ाके रिहायशी इलाकों में छिपे हुए थे, उन्होंने निजी घरों में छिपाकर रखे गए हथियारों की तस्वीरें दिखाई। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हिज्बुल्ला ने दक्षिणी लेबनान को युद्ध क्षेत्र में बदल दिया है। इजराइल का अनुमान है कि हिज्बुल्ला के पास लगभग 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें गाइडेड मिसाइलें और लंबी दूरी के प्रक्षेपास्त्र शामिल हैं जो इजराइल में कहीं भी हमला करने में सक्षम हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...