back to top

इजराइल बेहद पीड़ित … गाज़ा के लोगों की पीड़ा कम करने का अवसर तलाशे, नेताओं से बातचीत में बोले बाइडेन  

इजराइली नेताओं से बातचीत में मानवीय सहायता की बात को बेहद बेबाकी से रखा : बाइडन

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इजराइल के नेताओं के साथ बातचीत में उन्होंने इस बात को बेहद बेबाकी से रखा कि यदि हमास के साथ जारी संघर्ष के कारण विस्थापित गाजा के लोगों के संकट को दूर करने के लिए मानवीय सहायता की अनुमति नहीं दी जाती तो इजराइली नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल बेहद पीड़ित रहा है, बावजूद इसके अगर उसने गाजा के लोगों की पीड़ा को कम करने का अवसर नहीं तलाशे तो वह दुनिया भर में अपनी विश्वसनीयता खो देगा। इजराइल ने हमास के आतंकवादियों के खिलाफ संभावित जमीनी अभियान के पहले उत्तरी गाजा में रहने वाले 11 लाख फलस्तीनियों को दक्षिण की ओर चले जाने का निर्देश दिया था। सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के भीषण हमले में।,400 से अधिक लोग मारे गए थे।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आगाह किया कि गाजा के शहर में अभूतपूर्व मानवीय संकट पैदा होने की आशंका है।
बाइडन ने तेल अवीव से लौटते समय अपने विशेष विमान एयरफोर्स वन पर पत्रकारों से कहा, संभवत: उन्होंने आपको बताया होगा कि इजराइलियों के साथ बातचीत में मैं बहुत बेबाक रहा। इजराइल की अपनी यात्रा के दौरान बाइडन ने देश के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अहम वार्ता की।

इजराइल से लौटते समय बुधवार को बाइडन ने कहा, देखिए, इजराइल बेहद पीड़ित रहा है। लेकिन सच्चाई ये है कि अगर इजराइल उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर मिलता है तो उसे उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। अगर इजराइल ऐसा नहीं करता है तो उसे इसके लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है, जो अनुचित हो सकता है।

हमास के आतंकवादी हमले के बाद इजराइल की यात्रा पर पहुंचे बाइडन ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास किसी की पीड़ा को कम करने का अवसर मिलता है तो आपको यह अवश्य करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दुनिया भर में अपनी विश्वसनीयता खो देंगे। मुझे लगता है हर कोई इस बात को समझता है।
विशेष रूप से यह पूछे जाने पर कि वह इजराइलियों के साथ बातचीत में किन बातों पर बेबाक रहे, बाइडन ने कहा, सभी मुद्दों पर।

उन्होंने कहा, मैं गाजा को मानवीय सहायता मिलने की जरूरत और इसे तुरंत मुहैया कराये जाने पर बेहद बेबाक रहा।
राष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्होंने मानवीय सहायता का मुद्दा उठाया तो इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसका कोई विरोध नहीं किया। बाइडन ने कहा, इस बारे में हमने काफी चर्चा की। उन्होंने कहा, देखिए इजराइल में आपको क्या बताया गया लेकिन उन्होंने मेरा बिल्कुल विरोध नहीं किया।

अमेरिका ने गाजा के लोगों के लिए व्यापक मानवीय सहायता का मुद्दा उठाया और वह इजराइल को रक्षा सैन्य मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है। बाइडन ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी गाजा में 20 ट्रक मानवीय सहायता सामग्री की आपूर्ति के लिए राफा गेट खोलने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, अगर हमास इसका विरोध करता है या उन्हें जब्त कर लेता है तो उसका खात्मा तय है। उन्होंने कहा, अहम बात यह है कि सीसी इसका श्रेय पाने के हकदार हैं।

यह खबर पढ़े- Ayodhya News : हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नागा साधु की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...