back to top

इजराइल-हमास युद्ध : बिना वीजा के अमेरिका जा सकेंगे इजराइली, अमेरिका ने 90 दिन की दी छूट  

वाशिंगटन. इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने बृहस्पतिवार को इजराइल के नागरिकों के लिए वीजा छूट कार्यक्रम शुरू किया जिसके तहत 90 दिन या उससे कम समय के लिए अमेरिका की यात्रा के इच्छुक इजराइली नागरिक वीजा आवेदन किए बिना अमेरिका की यात्रा कर सकेंगे।

अमेरिका ने 27 सितंबर को घोषणा की थी कि वह इजरायल को वीजा छूट कार्यक्रम में शामिल कर रहा है। इस कार्यक्रम में 40 से ज्यादा यूरोपीय और एशियाई देशों को शामिल किया गया है, जिनके नागरिक बिना वीजा के तीन महीने के लिए अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं।

अमेरिका ने पहले कहा था कि इजराइल के नागरिक 30 नवंबर से बिना वीजा के अमेरिका की यात्रा शुरू कर सकते हैं। लेकिन आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि अब यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति में समयसीमा में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया।

इस कार्यक्रम के तहत इजराइल के नागरिकों को पहले इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फॉर ट्रैवल आथराइजेशन में पंजीकरण कराना होगा। आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह एक स्वचालित प्रणाली है, जो यह निर्धारित करने में मदद करती है कि व्यक्ति यात्रा करने का पात्र है या नहीं। इस प्रक्रिया में 72 घंटे तक का समय लग सकता है। फिर वह व्यक्ति अमेरिका की यात्रा कर सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि पात्रता के लिए इजराइली नागरिक के पास बायोमीट्रिक मानकों वाला पासपोर्ट होना चाहिए। जिन लोगों के पास ऐसा पासपोर्ट नहीं है उन्हें अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करना होगा।

यह खबर पढ़े- टाइगर श्रॉफ गणपत की रिलीज के ठीक बाद पहुंचे बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...