back to top

युद्ध विराम को लेकर इजराइल का साफ इनकार, बंधकों की रिहाई की शर्त रखी

तेल अवीव। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में और मदद की आपूर्ति संभव बनाने और आम नागरिकों की रक्षा करने के लिए युद्ध को मानवीय आधार पर कुछ देर रोकने को लेकर बढ़ते अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से शुक्रवार को इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि जब तक हमास करीब 240 बंधकों को आजाद नहीं कर देता, तब तक कोई अस्थायी संघर्ष विराम नहीं होगा।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार इजराइल गए। उन्होंने दक्षिणी इजराइल में सात अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए नृशंस हमले के बाद उसे कुचलने की इजराइल की मुहिम के प्रति अपना समर्थन दोहराया। उन्होंने गहराते मानवीय संकट से निपटने के लिए युद्ध कुछ देर के लिए रोकने के अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडइन के आह्वान को भी दोहराया।

इजराइल की बमबारी और जमीनी हमलों के कारण फलस्तीन में बढ़ती मृतक संख्या और गहराते मानवीय संकट को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अस्पतालों का कहना है कि इजराइली घेराबंदी के कारण दवाओं और ईंधन की कमी के चलते उनकी व्यवस्था ढहने के कगार पर है। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया कि गाजा के करीब 15 लाख लोगों या 70 प्रतिशत आबादी को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है।

फिलीस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के गाजा निदेशक थॉमस व्हाइट ने कहा कि गाजा में औसत व्यक्ति इस समय प्रतिदिन दो ब्रेड पर जी रह रहा है, जिनमें से अधिकतर संयुक्त राष्ट्र के भंडार में मौजूद आटे से बने हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल की मांग भी बढ़ रही है। नेतन्याहू से बातचीत के बाद ब्लिंकन ने कहा कि मदद पहुंचने की गति बढ़ाने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद के लिए युद्ध को कुछ देर रोकने की आवश्यकता है। हमास ने करीब एक महीने पहले इजराइल पर किए हमलों के दौरान लोगों को बंधक बना लिया था।

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने ब्लिंकन को बताया है कि जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, इजराइल पूरी ताकत से आगे बढ़ेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि वे संघर्ष विराम की मांग नहीं कर रहे, बल्कि मानवीय सहायता उपलब्ध कराने या अन्य मानवीय गतिविधियों की अनुमति देने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों में कुछ देर के युद्ध विराम की मांग कर रहे थे, जिनके बाद इजराइली अभियान फिर से शुरू हो सकते हैं। नेतन्याहू ने इस विचार पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने संघर्ष विराम से कई बार इनकार किया है।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ ने शुक्रवार को कहा कि बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए युद्ध में कुछ समय का विराम आवश्यक है।
गाजा सिटी पर इजराइली बलों की घेराबंदी और हवाई हमले जारी हैं। अल जजीरा टीवी ने बताया कि गाजा सिटी के एक स्कूल में शुक्रवार को किए गए हमले में कई लोग हताहत हुए है। गाजा में अस्पताल निदेशकों ने कहा कि उत्तरी गाजा में तीन अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर उस समय हमले हुए, जब अस्पतालकर्मी घायलों को दक्षिण की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...