back to top

इजराइल और हमास जंग : दक्षिण गाजा में तेज हुई जंग, अमेरिका ने इजराइल को भेजे आधुनिक हथियार

राफा (गाजा पट्टी) . दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में शनिवार रात से भारी लड़ाई जारी है। वहीं, इजराइली सेना उत्तरी गाजा में भारी विरोध का लगातार सामना कर रही है। गाजा में हमले ऐसे वक्त में बढ़ गए हैं जब अमेरिका ने लड़ाई रोकने के हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बाधित कर दिया और अपने करीबी सहयोगी को और युद्ध सामग्री भेजी है जिसके बाद इजराइल ने अपना अभियान तेज कर दिया है।

हजारों फलस्तीनी नागरिकों की हत्या और गाजा की करीब 85 फीसदी आबादी के विस्थापन के बाद इजराइल को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय रोष और संघर्ष विराम के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, अमेरिका ने लड़ाई को खत्म करने के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर हाल के दिनों में इजराइल के अभियान में अहम सहयोग किया है। उसने इजराइल को 10 करोड़ डॉलर से अधिक के हथियार बेचे हैं।

अमेरिका ने हमास को खत्म करने और सात अक्टूबर जैसे किसी हमले को दोहराने से बचने के इजराइल के लक्ष्य के प्रति अटूट समर्थन जताया है। इजराइली सेना उत्तरी गाजा में भारी विरोध का लगातार सामना कर रही है जहां हवाई हमले में सभी इमारतों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में इजराइली सेना खान यूनिस में घुसी थी। खान यूनिस के निवासियों ने कहा कि उन्होंने रातभर लगातार गोलीबारी और विस्फोट की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमानों ने गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर में और उसके आसपास बमबारी की।

हमास नियंत्रित क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल-हमास युद्ध के कारण गाजा में मारे गए लोगों की संख्या 17,700 को पार कर गई है जिनमें करीब दो तिहाई संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...