back to top

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर स्कैन से होगी एंट्री

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में दो स्थानों हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में बॉक्स ऑफिस शुरू किए हैं, जहां सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकते हैं।

खुद न आने पर अपने करीबी को ट्रांसफर कर सकेंगे एम टिकट

एलएसजी ने पहली बार एम टिकट की सुविधा शुरू की है। जिसे क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो एप से बुक कर सकते हैं। एम टिकट पर मौजूद क्यूआर को स्टेडियम के गेट पर स्कैन कराकर लोग जल्दी से प्रवेश पा सकेंगे। टीम प्रबंधन ने बताया कि एम टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं, जिससे दर्शकों को काउंटर पर लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा।

किसी कारणवश अगर व्यक्ति खुद मैच देखने नहीं आ सकते तो वह एम टिकट को मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले तक अपने किसी करीबी को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके लिए एम टिकट में क्यूआर के नीचे टिकट ट्रांसफर का ऑप्शन दिया जाएगा। जिस पर क्लिक करने पर कॉन्टैक्ट लिस्ट ओपन होगी और किसी एक कॉन्टैक्ट पर टिकट भेज सकेंगे। सामने वाला व्यक्ति जब बुक माई शो से आए मैसेज को ओपन करके रिक्वेस्ट स्वीकार करेगा तो उसे अपने मोबाइल पर एम टिकट दिखने लगेगा। एक बार टिकट ट्रांसफर करने पर पहले व्यक्ति के मोबाइल पर एम टिकट दिखना बंद हो जाएगा।

बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग लाइन
मैच वाले दिन स्टेडियम के सभी गेट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था होगी, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...