back to top

अक्टूबर तक स्थिति सामान्य होने पर भी हो सकता है आईपीएल : नेहरा

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि अगर अक्टूबर तक भी कोविड-19 महामारी को नियंत्रित कर दिया जाता है तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को वर्ष के अंतिम तीन महीनों में भी आयोजित किया जा सकता है।

आईपीएल 2020 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है और अभी इसके आयोजन की संभावना भी नहीं है। नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, आईपीएल अगस्त में नहीं हो सकता क्योंकि वह बारिश का मौसम होता है और ऐसे में कई मैचों के रद्द होने की संभावना रहेगी। अगर अक्टूबर तक विश्व भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी तो मुझे पूरा विश्वास है कि आईपीएल होगा।

कोरोना वायरस के मामलों और उससे होने वाली मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है और ऐसे में इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना भी कम हो गई है। इस घातक वायरस के कारण भारत में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि विश्व भर में यह संख्या 80 हजार से ऊपर चली गई है। नेहरा ने इसके साथ ही कहा कि युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, मैंने जितना युवराज के करियर को देखा है तो मुझे लगता है कि उसने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने देखा कि किस तरह से उसने 2007 और उसके बाद बल्लेबाजी की। हमने 2011 में देखा कि बीमारी के बावजूद उसने धोनी के नेतृत्व में किस तरह का शानदार प्रदर्शन किया। नेहरा ने कहा, मेरा मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी का कोई पसंदीदा कप्तान होता है और मेरे हिसाब से युवराज ने धोनी की अगुवाई में बेहतर प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...